Chhattisgarh, Sports News

एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में 38 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

शतरंज प्रतियोगिता में 7 से 60 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 7 वर्ष से लेकर 60 वर्ष आयु वर्ग तक के कुल 38 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा और रोमांचक संघर्ष देखने को मिला।

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे—
ओपन वर्ग में गौरव साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हिमानिश तिर्की उपविजेता रहे और यश कुमार गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया।

15 वर्ष आयु वर्ग में सानिध्य गुप्ता विजेता बने, प्रदीप्ता पाण्डेय उपविजेता रहे तथा देव अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

[news_related_post]

13 वर्ष आयु वर्ग में अंशुमन सहाय ने पहला स्थान पाया, निशांत कुमार सिंह दूसरे और सुजल कुमार गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।

11 वर्ष आयु वर्ग में आर्यन राज डांगरे ने विजेता का खिताब जीता, आरव पाण्डेय उपविजेता रहे तथा निखिल राज सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

9 वर्ष आयु वर्ग में अक्षत राज डांगरे प्रथम, प्रज्वल पाण्डेय द्वितीय और नायशधा केशरवानी तृतीय स्थान पर रहीं।

महिला वर्ग में ओनिका राही ने पहला स्थान हासिल किया, अनिता विश्वकर्मा उपविजेता रहीं और राखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेताओं और स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को संघ की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सुचारु संचालन में निर्णायक की भूमिका प्रदीप कुमार मण्डल एवं शेष रतन जायसवाल ने निभाई।

इस अवसर पर वर्ष 2025 में सरगुजा जिले से अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विशेष रूप से शतरंज सेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों में सानिध्य गुप्ता, अंशुमन सहाय, आरव पाण्डेय, हिमानिश तिर्की, नव्या सिंह, अमन सिंह, पार्थ गुप्ता, अभिषेक राजवाड़े, वरुण सोनी, अक्षत राज डांगरे, आदर्श वर्मा और सुब्रत पाण्डेय शामिल रहे।

समापन समारोह में प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव एस. के. वैष्णव, अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष एस.एस.पी. वर्मा, सचिव एस. एम. कुरैशी सहित सत्यजीय मिश्रा, अविनाश पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, प्रदीप डांगरे एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *