
BCCI द्वारा सीनीयर वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीम का पहला मैच बडौदरा में राजस्थान टीम के विरुद्ध खेला गया. छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवरों में 10 विकेट खोकर 197 रन बनाये।
राजस्थान की ओर से ए डी गर्ग ने 47 रन तथा एसपी कुमावत ने 44 रन बनाये। उनके अतिरिक्त एसआर जाट ने 26 रन तथा डी आर कंवर ने 23 रनों का योगदान दिया।छत्तीसगढ़ टीम की ओर से तरन्नुम पठान ने 2 विकेट, उर्मिला, महक तथा अदिती ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 48.5 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाकर मैच जीत लिया। 117 रनों पर 6 विकेट खोने के बाद प्रीती यादव 46 रननाबाद तथा शिवानी कृष्णा 37 रन नाबाद के मध्य सांतवे विकेट के लिये 83 रनों की साझेदारी की बदौलत छत्तीसगढ़ ने मैच अपने नाम किया।?
छत्तीसगढ़ की ओर से ऐश्वर्या सिंह ने सर्वाधिक 48 रन तथा महक नरवसे ने 34 रनों का योगदान दिया. राजस्थान की ओर से एसएस कलाल ने 2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 4 विकेट से जीत लिया।[news_related_post]
[news_related_post]