
विश्वविद्यालय की महिला हैंडबॉल टीम ईस्ट ज़ोन / ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 10 से 14 फ़रवरी तक यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस & टेक्नोलॉजी मेघालय में आयोजित है।प्रतियोगिता हेतु गठित टीम में मैनेजर डॉ. अयाज़ अहमद ख़ान एवं कोच डेरहिन ध्रुव है.
टीम की कमान कप्तान योगिता साहू को सौंपी गई है, जबकि रेणुका को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। टुकेश्वरी, प्रेमलता, अनीता, केश्वरी, ममता हेमा, खुशी, अनामिका, पूजा, चारु, तृप्ति, ऊषा, तनु का चयन हुआ है।
टीम के रवाना होने से पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. राजीव चौधरी तथा निदेशक प्रो. रीता वेणु गोपाल एवं प्रोफेसर सी.डी. आगासे ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दिए.
[news_related_post]