वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 3 फरवरी से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाली 37 वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर, छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संघ के सभी पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। खिलाड़ियों के ठहराव, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, तकनीकी मानकों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा हुई, ताकि आयोजन राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप हो सके।

इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष श्री मोहम्मद अकरम जी, सचिव श्री हेमप्रकाश नायक जी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
[news_related_post]