69वीं शालेय राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम प्रदर्शन

बिलासपुर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 69वीं शालेय राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता (जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन 4 से 8 फरवरी तक बिलासपुर में किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालक और बालिका दोनों टीमों ने भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। बालक वर्ग की टीम में जिले की प्रयास स्पोर्ट्स अकादमी से सोहम सिंह राजपूत और शुभम सेन का चयन हुआ, जबकि बालिका वर्ग में पूजा चंद्रवंशी ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

टीम के सफल प्रदर्शन में कोच मृत्युंजय शर्मा एवं दिनेश वर्गीस की अहम भूमिका रही, जिनके कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के दौरान अकादमी के खिलाड़ियों सोहम राजपूत, शुभम सेन और पूजा चंद्रवंशी ने निर्णायक योगदान देकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
[news_related_post]इस उपलब्धि पर नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, प्रयास स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष गणेश तिवारी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, संस्थापक राजापीयूष टाटीया, गजराज सिंह ठाकुर, नरेंद्र मानिकपुरी, क्रीड़ा अधिकारी संदीप ग्वालिकर, अशोका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पवन देवांगन सहित खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।