हेमचंद विश्वविद्यालय की महिला टीमें राष्ट्रीय और अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए रवाना

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल महिला टीमें देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए रवाना हो गई हैं। महिला बास्केटबॉल टीम जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरु में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी, वहीं महिला हैंडबॉल टीम मेघालय विश्वविद्यालय में होने वाली ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएगी। दोनों प्रतियोगिताएं 10 से 14 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।
टीमों के प्रस्थान से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय तिवारी एवं कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा जताई। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को खेल किट भी प्रदान की गई।
खेल संचालक डॉ. दिनेश नामदेव ने बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व दोनों ही टीमों के लिए सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था, जिससे खिलाड़ी तकनीकी और शारीरिक रूप से बेहतर तैयारी के साथ प्रतियोगिता में उतर सकें।
महिला बास्केटबॉल टीम की जिम्मेदारी मैनेजर गजेन्द्र कुमार (क्रीड़ाधिकारी, रूंगटा महाविद्यालय, कोहका-भिलाई) को सौंपी गई है, जबकि टीम का प्रशिक्षण पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी निशा नेताम द्वारा दिया जा रहा है।
वहीं महिला हैंडबॉल टीम के मैनेजर के रूप में डॉ. अजय लाजेवार (सहायक प्राध्यापक, सेठ रतनचंद सुराना महाविद्यालय) और कोच के रूप में सुश्री रुक्मणि देशमुख (व्यायाम शिक्षिका, एम.जी.एम. स्कूल, सेक्टर-06 भिलाई) खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगी।
महिला बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ी
हेमा साहू, सुमन, अनिशा, कंचन वर्मा (शासकीय कमला देवी महाविद्यालय, राजनांदगांव),
योगिता यादव (शासकीय दिग्विजय पीजी कॉलेज, राजनांदगांव),
अर्चना निषाद (शासकीय कन्या पीजी कॉलेज, दुर्ग),
हिना कौसर (देव संस्कृति महाविद्यालय, खपरी दुर्ग),
अंशिका साहू (सेठ आरसीएस कॉलेज, दुर्ग),
हर्षिता प्रसाद (कल्याण पीजी कॉलेज, भिलाई नगर),
प्रीति साहू (शासकीय महाविद्यालय, वैशाली नगर भिलाई),
युक्ति वर्मा एवं समृद्धि कौर भट्टी (शासकीय कन्या पीजी कॉलेज, दुर्ग)।
महिला हैंडबॉल टीम के खिलाड़ी
प्राची साहू, सिमरन, रेणुका, भावना साहू, मनीषा (शासकीय महाविद्यालय, दुर्ग),
प्रियंका बरवे, कनक माली, विद्या साहू (मनसा महाविद्यालय, कोहका भिलाई),
सुनिधि मिश्रा (सेठ आरसीएस कॉलेज, दुर्ग),
उत्तरा धीवर, पूर्वी ठाकुर, सविता नारंग, भूमि कोचर (शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव),
सौम्या ठाकुर, सोनम चंद्रवंशी (शासकीय पीजी कॉलेज, कवर्धा),
ज्योति मंडावी (शासकीय कमला देवी महाविद्यालय, राजनांदगांव)।