BIHAR, क्रिकेट

मोतिहारी में खेले गए मुकाबले में एमजेके सुगौली विजयी

मोतिहारी, 9 फरवरी।
पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति पूर्वी चंपारण जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग (ग्रुप-बी) के अंतर्गत सोमवार को गांधी मैदान में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में एमजेके सुगौली और ब्रावो क्रिकेट क्लब की टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें एमजेके सुगौली ने बेहतर खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमजेके सुगौली की टीम ने 30 ओवर के खेल में 166 रन बनाए। टीम की पारी को मजबूती आयुष की शानदार बल्लेबाजी से मिली, जिन्होंने 79 रन की प्रभावशाली पारी खेली। वहीं इमरान ने भी 42 रन जोड़कर स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। ब्रावो क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में बरुन ने 3 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।

जवाब में लक्ष्य हासिल करने उतरी ब्रावो क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित स्कोर तक नहीं पहुंच सकी और 131 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कार्तिक ने 55 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि आदित्य ने 32 रन बनाए। एमजेके सुगौली की गेंदबाजी में अनमोल ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया, जबकि सरफराज को 2 सफलताएं मिलीं।

[news_related_post]

इस तरह एमजेके सुगौली ने मुकाबला 35 रन से अपने नाम किया। बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए आयुष को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

मैच से संबंधित जानकारी जिला क्रिकेट लीग प्रभारी मधुरेन्द्र सिंह ने मीडिया को दी। मुकाबले के दौरान प्रभाकर जायसवाल, बसंत कुमार, अमित कुमार सेन, विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव, रवि कुमार चुटुन, अय्याज अहमद, रवि राज, संत कुमार, सुबोध कुमार, विश्वनाथ प्रसाद सहित अनेक क्रिकेट प्रेमी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *