Sports News, Uttar Pradesh

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव की शुरुआत

राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ में मंगलवार से तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद, वाद-विवाद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राविधिक शिक्षा निदेशक अजीज अहमद ने मशाल प्रज्वलित कर और क्रीड़ा ध्वज फहराकर किया।

क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक (मध्य क्षेत्र) विजय पाल सिंह, प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह, संयुक्त प्रवेश परीक्षा के सचिव संजीव कुमार सिंह और संस्थान के प्रधानाचार्य एस.एन. सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन दिवस पर 100 मीटर दौड़ आयोजित की गई। बालक वर्ग में विवेक शर्मा ने पहला, कृष्ण यादव ने दूसरा और अमर सिंह यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में समीक्षा यादव प्रथम, श्रेया तिवारी द्वितीय और सानिया परवीन तृतीय रहीं। रंगोली प्रतियोगिता ने भी प्रतिभागियों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

[news_related_post]

समारोह के दौरान उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्हें थॉट वर्क्स सहित विभिन्न कंपनियों में नौकरी के अवसर मिले हैं। मुख्य अतिथि अजीज अहमद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि मानसिक दृढ़ता और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य एस.एन. सिंह ने अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *