
6वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन 15 फरवरी को किया जाएगा। चयन प्रक्रिया सुबह 9 बजे से रायपुर के सप्रे स्कूल स्थित वॉलीबॉल मैदान में शुरू होगी।
इस ट्रायल में केवल छत्तीसगढ़ राज्य के पात्र खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि और समय पर सप्रे स्कूल, रायपुर में उपस्थित होना होगा।
खिलाड़ियों को अपनी जन्मतिथि प्रमाणित करने के लिए बोर्ड की अंकसूची (मार्कशीट), आधार कार्ड की मूल प्रति तथा उनकी फोटोकॉपी साथ लानी अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त चार पासपोर्ट साइज फोटो भी लाना आवश्यक रहेगा।
[news_related_post]चयन प्रक्रिया में वही खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे जिनका जन्म 1 जनवरी 2010 या उसके बाद हुआ हो। चयनित खिलाड़ी पश्चिम बंगाल के हुगली में 24 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित होने वाली 46वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़