
बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनियर महिला वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने अपने तीसरे मुकाबले में चंडीगढ़ पर शानदार जीत दर्ज की। यह मैच 10 फरवरी को वडोदरा में खेला गया।
टॉस जीतकर चंडीगढ़ ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। टीम की ओर से शिल्पा साहू ने 52 रन और सृष्टि शर्मा ने 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं प्रीति यादव ने 26 रन जोड़े और अदिति पंवार 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। चंडीगढ़ की ओर से तरुनिका ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए।
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। तानिया भाटिया ने 70 रन की जुझारू पारी खेली, जबकि मोनिका बिश्नोई 36 रन बनाकर नाबाद रहीं। मोनिका पांडे ने 18 रनों का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकीं।
[news_related_post]छत्तीसगढ़ की बाएं हाथ की स्पिनर श्रेया श्रीवास ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा प्रीति यादव, उर्मिला हरिना और अदिति पंवार ने एक-एक विकेट लिया।
इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने मुकाबला 20 रन से अपने नाम कर लिया।