Chhattisgarh, Others, Sports News

नंदलाल यादव स्मृति 5वीं छत्तीसगढ़ चेस मास्टर ट्रॉफी संपन्न, सालिक नवाज बने ओपन चैंपियन

नंदलाल यादव स्मृति 5वीं छत्तीसगढ़ चेस मास्टर ट्रॉफी संपन्न, सालिक नवाज बने ओपन चैंपियन

नंदलाल यादव की स्मृति में 8 फरवरी को 5वीं छत्तीसगढ़ चेस मास्टर ट्रॉफी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्य शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त इस स्पर्धा का आयोजन चेस शाला एवं कोलंबिया ग्लोबल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 190 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 66 अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी शामिल थे।

ओपन वर्ग परिणाम
ओपन कैटेगरी में राजनांदगांव के सालिक नवाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6.5 अंक अर्जित किए और खिताब अपने नाम किया। उन्हें ट्रॉफी के साथ ₹11,500 की नगद राशि प्रदान की गई।
दूसरे स्थान पर बिलासपुर के लोकेश पांडे (6 अंक) रहे, जिन्हें ₹7,100 एवं ट्रॉफी मिली।
तीसरा स्थान दुर्ग के मयंक सोनार (6 अंक) को मिला, जिन्हें ₹5,500 व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
चौथे से 14वें स्थान तक रहे खिलाड़ियों को भी नगद पुरस्कार एवं मोमेंटो प्रदान किए गए।

[news_related_post]

महिला वर्ग
महिला वर्ग का खिताब दुर्ग की हिमानी देवांगन (5 अंक) ने जीता। उन्हें ₹2,100 और ट्रॉफी प्रदान की गई। हितांशी मुदलियार (रायपुर) दूसरे और राशि वरुड़कर (राजनांदगांव) तीसरे स्थान पर रहीं। काश्वी जैन और अद्विका पांडेय ने क्रमशः चौथा व पांचवां स्थान प्राप्त किया।

विशेष वर्गों के विजेता

बेस्ट रायपुर (ओपन): अक्षत महोबिया

बेस्ट रायपुर (महिला): प्राची यादव

अंडर-15 बालक: प्रांजल सिंह (दुर्ग)

अंडर-15 बालिका: इशिका मढ़के (दुर्ग)

वेटरन वर्ग: रविंद्र ठाकुर

स्पेशल कैटेगरी: पराक्रम यादव

बेस्ट जोन पुरस्कार सरगुजा, बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर जोन के खिलाड़ियों को प्रदान किए गए।

स्कूल चैंपियनशिप परिणाम
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रायपुर टीम चैंपियन बनी, जबकि राजकुमार कॉलेज उपविजेता रहा। कोलंबिया ग्लोबल स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-11 में भव्यम झावर विजेता बने, अंडर-9 में दुर्ग के तुषार यादव ने खिताब जीता। अंडर-7 वर्ग में आयांश फुलर (बिलासपुर) और बालिका वर्ग में श्रेष्ठा भारद्वाज विजेता रहीं।

प्रतियोगिता में कुल लगभग ₹1.20 लाख के नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल और मोमेंटो वितरित किए गए। साथ ही 10 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को “स्टार परफॉर्मर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कोलंबिया ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर रविंदर सिंह, प्रिंसिपल इवान स्मिथ सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन थे। आयोजन संबंधी जानकारी चेस शाला के संचालक रोहित यादव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *