Chhattisgarh, Sports News

फेडरेशन कप थाई बॉक्सिंग में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, रायपुर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत


द्वितीय फेडरेशन कप राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप सह प्रो नाइट फाइट में शानदार प्रदर्शन कर लौटे छत्तीसगढ़ के सात सदस्यीय दल का रायपुर रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दल में पांच बालिका खिलाड़ी और दो अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया।


स्टेशन परिसर में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान थाई बॉक्सिंग संघ से जुड़े पदाधिकारी, खिलाड़ी परिजन और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। इस मौके पर संघ के जागेश्वर डडसेना, पूनम साहू, मदन बाहेती, घृतेश साहू सहित अन्य गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
स्वर्ण पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी
कु. पल्लवी साहू – 67 किग्रा वर्ग (अंडर-21)
कु. प्रियंका साहू – 45 किग्रा वर्ग (अंडर-21)
कु. प्रियंका साहू – म्यूजिकल इवेंट (अंडर-21)
कु. दीपाली बघेल – 48 किग्रा वर्ग (अंडर-18)
कु. मानसी तांडी – प्रो नाइट फाइट टाइटल बेल्ट, 45 किग्रा
कु. पिंकी गुप्ता – प्रो नाइट फाइट टाइटल बेल्ट, 48 किग्रा
प्रतियोगिता के दौरान थाई बॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनीस मेमन (रायपुर) और खेल एवं युवा कल्याण विभाग, दंतेवाड़ा की कोच टिकेश्वरी साहू ने निर्णायक पैनल में मुख्य सदस्य के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
छत्तीसगढ़ की इन होनहार खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश के खेल जगत में उत्साह और गर्व का माहौल बना हुआ है।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *