BIHAR, क्रिकेट

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एलायंस सीसी की बड़ी जीत

वाईएसी राजेंद्रनगर को 7 विकेट से हराया, अगस्त्य और मनीष मणि ने दिलाई आसान सफलता

पटना जिला क्रिकेट संघ की देखरेख में आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मुकाबले में एलायंस क्रिकेट क्लब ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की।

अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी मैदान पर हुए इस मैच में एलायंस क्रिकेट क्लब ने वाईएसी राजेंद्र नगर को 7 विकेट से पराजित किया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अगस्त्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

[news_related_post]

वाईएसी की पारी रही निराशाजनक

पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएसी राजेंद्र नगर की टीम 23.4 ओवर में 67 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से युवराज ने 13 रन और सौभाग्य मिश्रा ने 10 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 29 रन जुड़े।

एलायंस के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। अगस्त्या ने 5 ओवर में केवल 9 रन देकर 4 विकेट झटके। मनीष मणि ने 5.4 ओवर में महज 4 रन देकर 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। अंकित राज ने भी 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य हासिल करने में एलायंस सफल

68 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलायंस की टीम ने संयम के साथ बल्लेबाजी की। केसी सुधांशु ने नाबाद 20 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। अगस्त्या ने 26 रन की अहम पारी खेली, जबकि मनीष मणि 8 रन बनाकर नाबाद रहे। एलायंस ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

वाईएसी की ओर से ओम प्रकाश ने 2 विकेट लिए और हरिओम शर्मा को 1 सफलता मिली, लेकिन कम स्कोर के कारण टीम मुकाबले में पिछड़ गई।

मैच में अंपायर की जिम्मेदारी अमन कुमार और तन्मय ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का कार्य प्रियांशु राज ने संभाला।

संक्षिप्त स्कोर

वाईएसी राजेंद्र नगर – 67 ऑल आउट (23.4 ओवर)
युवराज 13, सौभाग्य मिश्रा 10
अगस्त्या 4/9, मनीष मणि 3/4, अंकित राज 2/23

एलायंस क्रिकेट क्लब – 70/3 (19 ओवर)
अगस्त्या 26, केसी सुधांशु नाबाद 20
ओम प्रकाश 2/26, हरिओम शर्मा 1/9


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *