Uttar Pradesh, क्रिकेट

इरीगेशन डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग में रेड राइडर्स और केन बेतवा रॉकर्स की शानदार जीत

रोमांचक मुकाबलों में रेड राइडर्स व केन बेतवा रॉकर्स ने मारी बाज़ी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इरीगेशन डिपार्टमेंटल क्रिकेट लीग सीजन-8 के तहत बुधवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में रोमांचक खेल देखने को मिला। पहले मैच में रेड राइडर्स इलेवन ने इरीगेशन राइजिंग स्टार को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में केन बेतवा रॉकर्स ने लिफ्ट वारियर्स पर जीत दर्ज की।
दिन के पहले मुकाबले में इरीगेशन राइजिंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड राइडर्स इलेवन ने निर्धारित 15 ओवरों में 168 रन बनाए। टीम की ओर से नवीन तिवारी ने नाबाद 38 रन, विवेक ने नाबाद 34 रन और कप्तान पंकज रावत ने 22 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में इरीगेशन राइजिंग स्टार के अनूप वर्मा, छत्रपाल, रचित गौतम और रमाकांत ने दो-दो विकेट झटके।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी इरीगेशन राइजिंग स्टार की टीम छत्रपाल के 46 रन और कप्तान नितिन कुमार के 25 रनों के बावजूद 15 ओवरों में 7 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। रेड राइडर्स के विवेक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विवेक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दिन का दूसरा मुकाबला केन बेतवा रॉकर्स और लिफ्ट वारियर्स के बीच खेला गया। केन बेतवा रॉकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमित भार्गव की विस्फोटक पारी के दम पर 6 विकेट पर 182 रन बनाए। अमित भार्गव ने मात्र 20 गेंदों में 62 रन ठोके, जबकि रामआसरे ने 39 रनों की उपयोगी पारी खेली। लिफ्ट वारियर्स की ओर से भानू प्रताप ने 2 विकेट लिए।
जवाब में लिफ्ट वारियर्स की टीम रामकुमार के 34 रन और विमल चंद्र चौधरी के 27 रनों के बावजूद 8 विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी। केन बेतवा रॉकर्स के गेंदबाज धीरेन्द्र ने 3 और संजीव ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। शानदार बल्लेबाजी के लिए अमित भार्गव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजेंद्र यादव ने प्रदान किया।


मैच के दौरान संतोष त्रिपाठी (प्रशासनिक अधिकारी), प्रदीप श्रीवास्तव, विनोद खरे, रजनीश चतुर्वेदी, आलोक शर्मा, भारत भूषण पटैरिया, अरविंद कुमार सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब के सचिव विकास राय ने जानकारी दी कि 13 फरवरी को सुबह 9 बजे बेतवा टाइटंस और रेड राइडर्स इलेवन के बीच पहला मैच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला दोपहर 12 बजे से इरीगेशन राइजिंग स्टार और इरीगेशन स्पोर्ट्स क्लब ललितपुर के बीच होगा।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *