BIHAR, Sports News

बिहार बना खेल प्रोत्साहन में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य

स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवॉर्ड 2026 में बिहार को ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ का सम्मान

पटना, 12 फरवरी। खेल क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहे बिहार को राष्ट्रीय मंच पर अहम पहचान मिली है। वर्ष 2026 के स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवॉर्ड में राज्य को “बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स” की श्रेणी में सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टार एसेस का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में मिला और उन्हें औपचारिक रूप से सम्मान प्रदान किया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने, आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित करने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। जूरी ने बिहार सरकार की खेलोन्मुखी नीतियों और योजनाओं को इस सम्मान के लिए उपयुक्त माना।

[news_related_post]

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस उपलब्धि को बिहारवासियों के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में खिलाड़ियों को और अधिक अवसर व संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, खेल विभाग के सचिव महेंद्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर तीन बार के ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एम. एम. सोमैया तथा स्पोर्ट्स स्टार मैगजिन के मुख्य संपादक आनंद सेन गुप्ता भी मौजूद थे।

पुरस्कार चयन जूरी में सुनील गावस्कर, अभिनव बिंद्रा, विश्वनाथन आनंद, अंजलि भागवत, अपर्णा पोपट और एम. एम. सोमैया जैसे प्रतिष्ठित खेल व्यक्तित्व शामिल थे, जिन्होंने बिहार की खेल नीतियों और उपलब्धियों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *