Chhattisgarh, Sports News, कबड्डी, फ़ुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वीडियो, हॉकी

विश्वविद्यालय में अंतर-विद्यालय खेल प्रतियोगिता समारोह का शुभारंभ ⚽🏀🏑🏏🏸🏃🏐🤽🏈🏉⚾🥎

♦शारीरिक शिक्षा, योग एवं खेल विज्ञान विभाग द्वारा 13 फरवरी 2026 को आयोजित अंतर-विद्यालय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का आयोजन फुटबॉल मैदान में गरिमामय वातावरण में किया गया।
♦इस समारोह का आयोजन माननीय कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में तथा विभाग के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों के सहयोग से किया गया।


उद्घाटन समारोह का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन के साथ हुआ, जो खेल भावना, अनुशासन एवं ऊर्जा का प्रतीक रहा। इसके पश्चात विभागाध्यक्ष प्रो. रत्नेश सिंह ने सर्वप्रथम अपने संबोधन में प्रतियोगिता के उद्देश्य, आयोजन की रूपरेखा एवं खेलों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसके बाद कुलसचिव प्रो. अश्विनी कुमार दीक्षित ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका पर बल देते हुए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।

[news_related_post]

तत्पश्चात माननीय कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग बताते हुए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। अपने संबोधन के उपरांत माननीय कुलपति महोदय द्वारा अंतर-विद्यालय खेल प्रतियोगिता को औपचारिक रूप से अंग्रेजी और हिंदी भाषा में खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ की उद्घोषणा की।

उद्घाटन समारोह का मंच संचालन आयोजन सचिव डॉ. महेश सिंह धपोला द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन भी डॉ. महेश सिंह धपोला द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने माननीय अतिथियों, विश्वविद्यालय प्रशासन, विभाग के स्टाफ, विद्यार्थियों एवं सभी सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उद्घाटन समारोह गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शुभारंभ सत्र की कुछ झलकियां….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *