झांसी। कुणाल रायकवार की धारदार गेंदबाजी के चलते मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम ‘ए’ ने तालबेहट को 5 विकेट से हराकर जीत दर्ज की।जीआईसी क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे ग्रामीण प्रीमियर लीग टी-20 डे क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन महाकाल तालबेहट ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए,शिवम कुशवाहा 41,शक्ति 33,वासु 12 और सरमन 10 रनों की मदद से 9 विकेट खोकर 140 रन बनाए।ध्यानचंद स्टेडियम ए की ओर से कुणाल रायकवार ने अपने कोटे के 4 ओवर में 11 रन खर्च कर 4 विकेट लिए।इसके अलावा आशीष द्विवेदी ने 2 विकेट और धीरज कुमार व प्रांजल शुक्ला ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में स्टेडियम टीम ने लक्ष्मी नारायण 42 अजीत प्रताप सिंह के 36,रितेश 29,प्रियंक पुरोहित 13 एवं प्रांजल शुक्ला के 10 रनों की बदौलत 14.2 ओवर में 5 विकेट गवांकर जीत हासिल की।तलवेहट टीम की ओर से शिवम कुशवाहा,संजू राजा व अनिल ने 1-1 विकेट लिया।
शानदार गेंदबाजी के लिए कुणाल रायकवार को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार किया गया।
सवारियां सेठ फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मैच के मुख्य अतिथि बृजेंद्र यादव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने मैदान में उतरकर प्रतीकात्मक बल्लेबाजी की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर सांवरिया सेठ फाउंडेशन अध्यक्ष प्रथम सिंह कश्यप, अब्दुल निजाम, अशोक रैकवार , महेंद्र, आदि उपस्थित रहे।

