Chhattisgarh, Sports News

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की महिला हैंडबॉल टीम ऑल इंडिया के लिए क्वालीफाई

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की महिला हैंडबॉल टीम ऑल इंडिया के लिए क्वालीफाई
मेघालय स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में 10 से 14 फरवरी तक आयोजित ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर की महिला हैंडबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
महत्वपूर्ण मुकाबले में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम ने बरहमपुर यूनिवर्सिटी को 17–10 के अंतर से पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की। टीम की इस जीत ने विश्वविद्यालय का नाम क्षेत्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
टीम की कप्तान रेणुका के नेतृत्व में टुकेश्वरी, प्रेमलता, अनीता, केश्वरी, ममता, हेमा, खुशी, अनामिका, पूजा, चारु, तृप्ति, ऊषा एवं तनु ने उत्कृष्ट खेल भावना और समन्वय का परिचय दिया। टीम के मैनेजर डॉ. अयाज़ अहमद ख़ान एवं कोच डेरहिन ध्रुव के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह सफलता अर्जित की।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. राजीव चौधरी, निदेशक प्रो. रीता वेणु गोपाल एवं प्रोफेसर सी.डी. आगासे ने टीम को बधाई देते हुए ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *