Chhattisgarh, Sports News

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में ‘संडे ऑन साइकिल’ और ‘फिट इंडिया’ अभियान का भव्य आयोजन

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में ‘संडे ऑन साइकिल’ और ‘फिट इंडिया’ अभियान का भव्य आयोजन
बिलासपुर: गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) में आज स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। भारत सरकार के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, एनएसएस (NSS) स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ और सहभागिता
रैली की शुरुआत विश्वविद्यालय के रजत जयंती सभागार के सामने से हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी साइकिलों के साथ एकत्रित हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व और संयोजन प्रो. प्रवीण कुमार मिश्रा (समन्वयक, रासेयो प्रकोष्ठ) की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
♦स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी: कुलपति प्रो. चक्रवाल,

विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल जी के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने ‘Health is Wealth’ (स्वास्थ्य ही धन है) के मंत्र पर जोर देते हुए कहा:”एक विकसित राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब वहां के नागरिक स्वस्थ हों। हमें अपनी व्यस्त जीवनशैली में से समय निकालकर अपनी सेहत पर सबसे पहले ध्यान देना चाहिए। साइकिल चलाना न केवल पर्यावरण के लिए अच्छा है, बल्कि यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी सर्वोत्तम व्यायाम है।”
आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम के अंत में रासेयो समन्वयक प्रो. प्रवीण कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों, सुरक्षा कर्मियों और उत्साही विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और फिट इंडिया टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *