झांसी। कर्मवीर सिंह पटेल ने क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कुश्ती खेल से जुड़े कर्मवीर सिंह पटेल इससे पूर्व चंदौली जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
खेल विश्लेषक बृजेंद्र यादव से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता कुश्ती के साथ-साथ अन्य खेलों के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना होगा।
उन्होंने कहा कि झांसी वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की कर्मभूमि रही है। इस क्षेत्र ने देश को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं।
इनमें प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं:
अशोक ध्यानचंद
अब्दुल अजीज
सुबोध खांडेकर
जमशेर खान
तुषार खांडेकर
नेहा सिंह
ज्योति सिंह
कर्मवीर सिंह पटेल के नेतृत्व में झांसी के खेल विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कर्मवीर सिंह पटेल ने संभाला प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी का पद
21
Mar