अंतर विद्यालय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दिन के पहले मैच में KPS Koni School और Arpa River Valley International School आमने-सामने रहे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केपीएस ने निर्धारित 10 ओवर में 106 रन बनाए, जिसमें विनय ने 36 रनों की उपयोगी पारी खेली। जवाब में अर्पा रिवर वैली की टीम 8 विकेट खोकर 79 रन ही बना सकी और केपीएस ने 27 रनों से जीत दर्ज की। विनय को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दिन के दूसरे मुकाबले में St. Xavier’s High School और St. Eugene School की टीमें भिड़ीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट जेवियर्स ने 102 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट यूजीन स्कूल ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और मैच अपने नाम किया।

तीसरा मैच Holy Cross Mangla School और सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के बीच खेला गया, जो 8 ओवर का रखा गया था। हॉली क्रॉस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें छवि ने शानदार शतक लगाते हुए 107 रन बनाए और 16 छक्के जड़े। जवाब में सेंट जेवियर्स की टीम 83 रन पर सिमट गई और हॉली क्रॉस ने 89 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की। छवि को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
[news_related_post]पूरे दिन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।