BIHAR

27 मार्च से शुरू होंगे एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्रों के लिए चयन ट्रायल, 12-14 वर्ष के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग

बिहार में एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्रों में दाखिले के लिए 27 मार्च से 10 अप्रैल तक चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इस ट्रायल में 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बालक और बालिकाएं हिस्सा ले सकते हैं।

चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य होगा। साथ ही, स्कूल गेम्स या जूनियर एवं सब-जूनियर नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले या प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण के अनुसार, राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से 64 एकलव्य-राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने की योजना है। फिलहाल राज्य में 27 केंद्र संचालित हो रहे हैं।

[news_related_post]

प्रत्येक एकलव्य केंद्र में अलग-अलग खेल विधाओं के लिए अधिकतम 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यह चयन ट्रायल राज्य के 29 जिलों के 84 स्थानों पर 17 खेल विधाओं में आयोजित होगा।

चयनित खिलाड़ियों को सरकार की ओर से भोजन, आवास, शिक्षा, प्रशिक्षण और खेल उपकरण की पूरी सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा, प्रतियोगिताओं में भाग लेने के दौरान सभी खर्च भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

यह पहल राज्य के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *