मध्यप्रदेश पुरुष फुटबॉल टीम ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तमिलनाडु को 3-1 से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। पूरे मुकाबले के दौरान टीम ने बेहतरीन तालमेल, आक्रामक खेल शैली और मजबूत रक्षा का प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की।
यह प्रतियोगिता देश में पहली बार आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने कौशल और खेल भावना से सभी को प्रभावित किया है। इस ऐतिहासिक आयोजन में मध्यप्रदेश की टीम का प्रदर्शन राज्य के लिए गर्व का विषय बन गया है।
यह उपलब्धि प्रदेश में खेलों के निरंतर विकास और खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जो आने वाले समय में और बेहतर परिणाम देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
मध्यप्रदेश पुरुष फुटबॉल टीम की इस शानदार सफलता पर श्री अंशुमान यादव, संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश ने हार्दिक बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: मध्यप्रदेश पुरुष फुटबॉल टीम की शानदार जीत
27
Mar