Uttar Pradesh, फ़ुटबॉल

अंतर मंडलीय रेलवे फुटबॉल: झांसी मंडल ने आरपीएफ को 1-0 से हराया

प्रयागराज, 26 मार्च
अंतर मंडलीय रेलवे फुटबॉल प्रतियोगिता में झांसी मंडल ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को 1-0 से हराकर पूरे अंक हासिल किए।

डीएसए मैदान पर गुरुवार को खेले गए मुकाबले में झांसी मंडल की ओर से आरिफ ने मैच के पहले हाफ के पांचवें मिनट में गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। यह बढ़त पूरे मैच के दौरान कायम रही और अंततः झांसी मंडल ने जीत अपने नाम की।

मैच के बाद पूर्व फुटबॉलर संतोष कुमार और वरिष्ठ क्रिकेटर अनूप सिंह ने विजेता टीम के अफरोज अहमद को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

[news_related_post]

मुकाबले में कबीर खान, योगेश चंद्र, विवेक सिंह और संजीव सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के अगले मुकाबले में शुक्रवार को प्रयागराज मंडल का सामना आगरा मंडल से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *