बेगूसराय। द्वितीय राज्य स्तरीय सीनियर मेंस डॉजबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी, तिलरथ (बेगूसराय) के प्रांगण में विधिवत रूप से किया गया। इस प्रतियोगिता में बिहार राज्य के कुल 18 जिलों की टीमों ने भाग लिया है, जिनमें सुपौल, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, रोहतास, बेगूसराय, सारण, सिवान, गया, कैमूर सहित अन्य जिले शामिल हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वी.डी.ओ. बरौनी एवं भूतपूर्व सैनिक डॉ. मृत्युंजय कुमार उपस्थित रहे। इसके साथ ही बिहार डॉजबॉल संघ के अध्यक्ष श्यामलाल, सचिव जूही कुमारी, बेगूसराय डॉजबॉल संघ के अध्यक्ष मोहन परिहस्त, हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय के उपाध्यक्ष रुपेश कुमार, हॉकी संघ से बाबुल कुमार एवं सैय्यद मिराजुल इस्लाम सहित कई गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह के उपरांत सभी विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बेगूसराय डॉजबॉल संगठन के अध्यक्ष मोहन परिहस्त द्वारा सभी अतिथियों को गुलदस्ता, चादर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह प्रतियोगिता 31 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी, तिलरथ (बेगूसराय) के प्रांगण में आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्यभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
