पटना, 1 अप्रैल। Bihar Cricket Association द्वारा आयोजित रंधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के पाटलिपुत्र जोन मुकाबले में जहानाबाद ने दमदार खेल दिखाते हुए पटना को 3 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले के हीरो जयवीर सिंह रहे, जिन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
विक्रम स्थित यशवन स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में पटना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन आदित्य कुमार की शानदार पारी की बदौलत पटना ने 46.3 ओवर में 225 रन बनाए। उन्होंने 86 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अन्य बल्लेबाजों ने छोटे-छोटे योगदान दिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जहानाबाद की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। अंकुल कुमार ने 71 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को मजबूत आधार दिया। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी उपयोगी रन जोड़े, जिससे टीम लक्ष्य के करीब पहुंचती गई। अंत में कप्तान आयुष नंदन ने नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।
[news_related_post]गेंदबाजी में पटना के आयुष कुमार ने 4 विकेट लेकर मुकाबले को रोचक बनाने की कोशिश की, लेकिन उन्हेंअन्य गेंदबाजों का पर्याप्त साथ नहीं मिला। दूसरी ओर, जहानाबाद के जयवीर सिंह ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।