Chhattisgarh, क्रिकेट

फाइनल में रायपुर ब्लू का एकतरफा प्रदर्शन, 155 रन से जीत


सीनियर एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रायपुर ब्लू ने शानदार जीत दर्ज की।

अंतिम दिन 340 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर की टीम 37.1 ओवरों में 184 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आयुष पांडे ने 40 रन और आयुष ठाकुर ने 31 रनों का योगदान दिया।

वहीं रायपुर ब्लू की गेंदबाजी बेहद प्रभावी रही, जहां मोहम्मद सुहैल ने 5 विकेट झटके और अमितेश पांडे ने 3 विकेट अपने नाम किए।

[news_related_post]

रायपुर ब्लू ने यह मुकाबला 155 रनों के बड़े अंतर से जीतकर खिताब अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *