
पटना, 2 अप्रैल। पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल सीनियर डिवीजन (सुपर सिक्स) क्रिकेट लीग में गुरुवार को आरबीएनवाईएसी और पेसू ने शानदार जीत हासिल कर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। पहले मैच में रौनित (आरबीएनवाईएसी) और दूसरे मैच में शशीम राठौर (पेसू) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आरबीएनवाईएसी बनाम अधिकारी इलेवन
जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर हुए इस मैच में आरबीएनवाईएसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन बनाए। रौनित ने 108 रन की धमाकेदार पारी खेली, हर्ष राज ने 61 और सिद्धांत विजय ने 38 रन जोड़े। अधिकारी इलेवन 27.4 ओवर में 188 रन पर ऑल आउट हो गई। उत्कर्ष कुमार ने 4 विकेट लिए और सिद्धांत विजय ने 3 विकेट चटकाए।
पेसू बनाम राइजिंग स्टार
ऊर्जा स्टेडियम में पेसू ने राइजिंग स्टार को 10 विकेट से हराया। राइजिंग स्टार ने 29.5 ओवर में 118 रन बनाए, जिसमें कप्तान अमन राज ने 65 रन बनाए। पेसू ने 9.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल किया। शशीम राठौर ने नाबाद 61 और पीयूष कुमार सिंह ने नाबाद 50 रन बनाये।
[news_related_post]संक्षिप्त स्कोर
आरबीएनवाईएसी: 289/9 (रौनित 108, हर्ष राज 61, सिद्धांत विजय 38)
अधिकारी इलेवन: 188 (कुमार रजनीश 52, अमन अविनाश 54)
राइजिंग स्टार: 118 (अमन राज 65)
पेसू: 122/0 (शशीम राठौर 61*, पीयूष कुमार सिंह 50*)