Chhattisgarh, Sports News

राजधानी में कल से शुरू होगा 5वां ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट


राजधानी के महादेव घाट स्थित वॉलीबॉल ग्राउंड में कल से 5वीं ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 03 अप्रैल को सुबह 10 बजे विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत के मुख्य आतिथ्य में होगा।

इस अवसर पर मनोज वर्मा, महेन्द्र औसर, मोहम्मद अकरम खान, अनुराग राठी, संरक्षक मंगलेस्वर सिंह, जितेन्द्र सिंह, मार्तंड सिंह और सचिव रमाकांत निषाद समेत कई नागरिक उपस्थित रहेंगे। टूर्नामेंट में मास्टर्स 40+ वर्ग और ओपन गर्ल्स स्पर्धा आयोजित की जाएगी।

मास्टर्स वर्ग में दुबई, उत्तर प्रदेश, केरल, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, चंडीगढ़, कोरबा, रायपुर और मॉर्निंग क्लब की टीमें भाग लेंगी। महिला वर्ग में पुणे, हरियाणा, कोलकाता, दिल्ली, आगरा, SAI रायपुर और भिलाई की टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी।

[news_related_post]

आयोजकों के अनुसार, कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मास्टर्स वर्ग में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार क्रमशः ₹71,000 और ₹51,000 हैं, जबकि ओपन गर्ल्स वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹31,000 शील्ड और द्वितीय पुरस्कार ₹21,000 शील्ड रखा गया है। यह जानकारी अध्यक्ष सैयद अनवर अली ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *