Chhattisgarh, Others

बिलासपुर में 5 अप्रैल को वुमेन्स U-23 और सीनियर क्रिकेट ट्रायल, 7 अप्रैल को स्टेट चयन


छत्तीसगढ़ में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा 7 अप्रैल को पुरुष और महिला वर्ग में अंडर-23 एवं सीनियर टीमों के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

इससे पहले क्रिकेट संघ बिलासपुर ने बिलासपुर जिले के खिलाड़ियों के चयन हेतु 5 अप्रैल (रविवार) को सुबह 9 बजे आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल में ट्रायल रखने की जानकारी दी है।

महिला अंडर-23 वर्ग के लिए आयु सीमा 1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 के बीच तय की गई है। ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों को अपने जरूरी दस्तावेज जैसे पिछले छह वर्षों की मार्कशीट, पीवीसी आधार कार्ड, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को रंगीन किट में उपस्थित होना अनिवार्य है।

[news_related_post]

जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को आगे राज्य स्तरीय ट्रायल में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह जानकारी संघ के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *