
जिले की युवा बॉक्सर दीप्ति राजपूत का चयन 7वीं राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो 5 से 11 अप्रैल तक नागपुर में आयोजित की जा रही है। वह छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बालिका वर्ग के 66 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगी।
दीप्ति वर्तमान में विकासखंड खेल केंद्र लोरमी में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं, जहां से उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारा है।
उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों सहित खेल एवं प्रशासन से जुड़े कई लोगों ने खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में अध्यक्ष आर. राजेन्द्रन, सचिव चूड़ामणि ठाकुर, जिला खेल अधिकारी संजय पॉल, सहायक क्रीड़ा अधिकारी विजय वर्मा सहित अन्य अधिकारी और खेल से जुड़े सदस्य शामिल हैं।
[news_related_post]