हिदायत अली जी की 86वीं जयंती पर खेल एवं साहित्य का संगम, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित
बिलासपुर (छ.ग.) स्टैंड बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 7 अप्रैल 2026 को होटल सेफ्रॉन, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, बिलासपुर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन स्वर्गीय हिदायत अली जी की 86वीं जयंती एवं स्टैंड बॉल के 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर किया जाएगा।
कार्यक्रम शाम 6:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें स्टैंड बॉल के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, हिदायत अली जी के योगदान को याद करते हुए उनकी कृति ‘कमालकार’ से संबंधित विशेष विमोचन और साहित्यिक गतिविधियाँ भी आयोजित होंगी।
इस अवसर पर डॉ. अजय पाठक, डॉ. तानिश गौतम, डॉ. जी. ए. घनश्याम, श्री करण सिंह एवं श्री विक्रम सिंह ठाकुर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में एकल काव्य पाठ का भी आयोजन किया जाएगा।
सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में डॉ. मनीष मुखर्जी, श्री अक्तर खान, श्री भीम मीना, श्री गिरीश कश्यप एवं श्री आदित्य रजक शामिल हैं।
स्टैंड बॉल स्थापना दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, 7 अप्रैल को बिलासपुर में भव्य आयोजन
04
Apr