
पटना, 7 अप्रैल। ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित होने वाली इंडोर रोइंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 8 से 11 अप्रैल के बीच कटक, ओडिशा में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का संचालन रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में ओडिशा रोइंग एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के लिए बिहार से 5 खिलाड़ियों की टीम का चयन किया गया है, जो अलग-अलग वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों को बेहतर तैयार करने के उद्देश्य से पटना के गुलजार बाग खेल परिसर में 15 दिनों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस और तकनीक पर खास ध्यान दिया।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण ने टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
[news_related_post]टीम विवरण:
अंडर-23 वर्ग:
- अनमोल लक्ष्य
- मो. आशीम सेराज ईशा
ओपन वर्ग:
- साहब बाबू
लाइटवेट वर्ग (75 किलोग्राम से कम):
- डेविड फामुलान
- सनी कुमार
टीम ऑफिशियल्स:
- दल प्रबंधक: तपन कुमार साहा
- कोच: मो. मुख्तार खान