INDIA, Sports News

जिला कबड्डी प्रीमियर लीग का आगाज़ 8 अप्रैल से, 10 टीमें लेंगी हिस्सा


स्वर्गीय भरत लाल देशमुख स्मृति क्रीड़ा समिति के तत्वावधान में जिला कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन 8 से 10 अप्रैल तक कोलिहापुरी खेल मैदान में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें भाग लेंगी, जिनमें पुरुष और महिला दोनों वर्ग शामिल हैं।

पुरुष वर्ग में 6 टीमें और महिला वर्ग में 4 टीमें लीग कम नॉकआउट फॉर्मेट में मुकाबला करेंगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन देशमुख और पीलाराम पारकर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *