
रायपुर के बूढ़ा तालाब में 4 से 6 मई तक आयोजित राज्य स्तरीय कायाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन जोन-4 अध्यक्ष मुरली शर्मा ने किया। इस अवसर पर भारतीय एवं राज्य कायाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के सहसचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी, अखिलेश दुबे, सुमित तिवारी, अशोक दुबे सहित कई खेल पदाधिकारी और कोच मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर आगामी 36वीं जूनियर एवं सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम का चयन किया जाएगा।

विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता
के-1 जूनियर पुरुष 1000 मीटर
स्वर्ण – जगन्नाथ प्रधान
रजत – कबीर सिंह
कांस्य – सौरभ साहू
सी-1 जूनियर पुरुष 1000 मीटर
स्वर्ण – तोरण साहू
रजत – एल सिंह
कांस्य – सैमसन सिंह
के-1 जूनियर महिला 1000 मीटर
स्वर्ण – प्रिया निषाद
रजत – मुस्कान
कांस्य – तन्नु साहू
सी-1 जूनियर महिला 1000 मीटर
स्वर्ण – पालक
रजत – रोशनी
कांस्य – सीमा यादव
सी-2 जूनियर पुरुष 1000 मीटर
स्वर्ण – दीपक और लक्ष्य
रजत – तोरण और भावेश
कांस्य – प्रशांत और मनीष
के-2 जूनियर पुरुष 1000 मीटर
स्वर्ण – रेहान और अजय
रजत – जगन्नाथ और मुकेश
कांस्य – सतदेव और गिरधर
प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और अगले दो दिनों तक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।