INDIA

के.डी. डेंटल कॉलेज में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज, स्टॉफ फाइटर ने जीता उद्घाटन मुकाबला

मथुरा। खेलों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में टेनिस बॉल सिक्स ए साइड क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन केडी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल तन और मन को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं तथा खिलाड़ियों को खेलभावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए।
प्रो-चांसलर मनोज अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में खेलों को स्वस्थ जीवन का आधार माना गया है। उन्होंने कहा कि जब तक खेल हमारी जीवनशैली का हिस्सा रहेंगे, तब तक हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नवप्रीत कौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में खेलों और व्यायाम का विशेष महत्व रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
प्रतियोगिता के आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी नीरज छापड़िया की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सोनू शर्मा ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से छह टीमों का गठन किया गया है, जिसमें एक टीम शिक्षकों की भी शामिल है। उद्घाटन मुकाबला स्टॉफ फाइटर और रॉयल डेंटल चैलेंजर्स के बीच खेला गया, जिसमें स्टॉफ फाइटर टीम ने शानदार जीत दर्ज की।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे और फाइनल मैच 21 मई को आयोजित होगा। प्रत्येक मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार दिया जा रहा है, जबकि समापन अवसर पर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज और प्लेयर ऑफ द सीरीज को सम्मानित किया जाएगा। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर डॉ. उमेश, डॉ. अजय नागपाल, डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. सिद्धार्थ सिंह सिसोदिया, डॉ. सोनल, डॉ. अनुज गौर, डॉ. राजीव, डॉ. प्रेरणा, डॉ. नेहा, डॉ. अनुश्री, मनीष मिश्रा, हेमंत और देवेश सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *