23 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय फेडरेशन कप के लिए चयन, जिले में खुशी की लहर
झांसी। झांसी के खेल जगत के लिए गर्व की खबर सामने आई है। झांसी जीत कुन डो मार्शल आर्ट संघ और द मॉडर्न मार्शल आर्ट एकेडमी के 23 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन मुंबई में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय फेडरेशन कप एवं इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 22 से 25 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी।
स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्रीय खेल अधिकारी कर्मवीर सिंह एवं संघ के संरक्षक बृजेंद्र यादव ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि झांसी के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम है और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करेगी।

टीम मैनेजर दीपक वर्मा और कोच सौरव कुशवाहा द्वारा चयनित खिलाड़ियों में बालिका वर्ग से अदिति गुप्ता, आर्य सैनी, धन्या कुशवाहा, माहि धकेता, जीविका धकेता और नित्या राजपूत शामिल हैं। वहीं बालक वर्ग में अक्षण मिश्रा, अंशुमान तिवारी, हिमांश, पार्थ साहू, वेदांश श्रीवास्तव, गर्व राजपूत, सूर्य पाल, रूद्र प्रजापति, लक्ष्य विश्वकर्मा, भविष्य साहू, देव यादव, वंश चन्द्र, लक्ष्य यादव, आयुष्मान गुप्ता और शुभ का चयन हुआ है।
टीम का नेतृत्व सचिव दीपक वर्मा करेंगे, जबकि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन देने के लिए कोच सौरव कुशवाहा, साक्षी यादव, सोनाली वर्मा और भारत कुमार सिसोदिया साथ रहेंगे।
कोच सौरव कुशवाहा ने कहा कि खिलाड़ियों का यह चयन उनके अनुशासन, समर्पण और लगातार अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि झांसी जीत कुन डो मार्शल आर्ट संघ लगातार युवाओं को आत्मरक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।