INDIA, Sports News

अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में जिले के सुकदेव ने जीता स्वर्ण पदक


बेंगलुरु में 25 से 28 मई तक आयोजित 11वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के पैरा एथलीट सुकदेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

सुकदेव ने 1500 मीटर दौड़ के फाइनल में 4:26.80 का समय निकालते हुए सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया और पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने आगामी एशियन पैरा गेम्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

इस प्रतियोगिता में उनके गाइड रनर वेंकटेश भी शामिल रहे।

[news_related_post]

सुकदेव का प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा है—वे इससे पहले दुबई में आयोजित एशियन यूथ पैरा गेम्स में 800 मीटर और 1500 मीटर में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने खेलो इंडिया पैरा गेम्स (नई दिल्ली) में 400 मीटर में स्वर्ण और दुबई में 400 मीटर में रजत पदक भी हासिल किया है।

फिलहाल सुकदेव भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर खेल विभाग और स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *