जिला शतरंज संघ के मार्गदर्शन में इंडोर गेम्स एकेडमी में अंडर-11 आयु वर्ग की जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 37 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबले फिडे के नियमों के अनुरूप छह चक्रों में खेले गए।
बालक वर्ग में अयांश फुलर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आर हरीश दूसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में संबोधि सिंह ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया और शिवांगी सोनी उपविजेता रहीं।
[news_related_post]प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर इन चारों खिलाड़ियों का चयन 27 एवं 28 जून को रायपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि कपिल शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की, जबकि उपाध्यक्ष गुरद्वीप सिंह अजमानी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का संचालन मुख्य निर्णायक संदीप मिश्रा तथा सहायक निर्णायक मनोज साहू और पवन श्रीवास ने किया। आयोजन को सफल बनाने में त्रिपेन दत्ता, संदीप गुप्ता, लोकेश पांडेय एवं धर्म बघेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में संघ के सचिव विक्रांत कक्कड़ ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों, निर्णायकों और आयोजन से जुड़े सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।