INTERNATIONAL

बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में बांका का ऐतिहासिक प्रदर्शन

बांका, 13 जून 2026। बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में बांका जिला के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे बिहार में रोशन किया। इस प्रतियोगिता में बिहार के कुल 38 जिलों के 2000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें बांका के खिलाड़ियों ने कई पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता में इंद्राणी कुमारी ने ओपन सीनियर महिला वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं पलक कुमारी ने अंडर-18 बालिका वर्ग के हैमर थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मांस ग्रुप में विवेक कुमार ने लॉन्ग जंप में ब्रांच मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन के

[news_related_post]

अंडर-20 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में हरविंदर कुमार ने कांस्य पदक, जबकि 400 मीटर दौड़ में अंकित कुमार ने रजत पदक हासिल किया। इसी वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में कन्हैया कुमार ने कांस्य पदक जीतकर बांका की झोली में एक और पदक जोड़ा।

जूनियर वर्ग में भी बांका के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। समीर कुमार ने अंडर-14 बालक वर्ग की ट्रायथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक तथा राजेश कुमार ने अंडर-16 बालक वर्ग के जैवलिन थ्रो में रजत पदक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया।

जिला एथलेटिक्स संघ, बांका के सचिव मोनू रंजन (मनोरंजन) ने कहा कि यह उपलब्धि केवल खिलाड़ियों की नहीं बल्कि पूरे बांका जिले की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों में प्रतिभा, लगन और संघर्ष की अद्भुत क्षमता है। वे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और आज बिहार स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह दिन दूर नहीं जब बांका के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे

 

मोनू रंजन ने कहा कि आज सरकार की “मेडल और नौकरी पाओ” योजना खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। खेल के माध्यम से युवा न केवल पदक जीत रहे हैं बल्कि सरकारी सेवाओं में भी अपना भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब वे स्वयं खिलाड़ी थे, तब बांका जैसे पिछड़े जिले में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और कोचिंग की भारी कमी थी। आज वे अपने अनुभवों के आधार पर जिले के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

उन्होंने भावुक होकर कहा कि यदि उनके शरीर का अंतिम बूंद खून भी जिले के खिलाड़ियों के विकास में लग जाए तो वह स्वयं को सौभाग्यशाली समझेंगे। उनका लक्ष्य बांका के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है।

 

 

जिला एथलेटिक्स संघ, बांका के अध्यक्ष देवाशीष कुमार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

स्थानीय विधायक पूरनलाल टुडू ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बांका के खिलाड़ियों ने पूरे बिहार में जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस सफलता का बड़ा श्रेय जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव मोनू रंजन को जाता है, जो पूरी ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित व्यक्तित्व समाज और खेल जगत के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा प्रत्येक जिले में ऐसे लोगों की आवश्यकता है ताकि खेल के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार हो सके।

खिलाड़ियों की इस अभूतपूर्व सफलता पर जिले के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर है। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

“मेहनत, लगन और संघर्ष का परिणाम है यह सफलता — बांका अब खेलों में नई पहचान बना रहा है।” 🏅🇮🇳🏃‍♂️🏃‍♀️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *