कोरबा के प्रियदर्शनी स्टेडियम, टी.पी. नगर में आयोजित 9वीं राज्य स्तरीय अंडर-18 रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में महासमुंद जिले की बालक एवं बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल संघ एवं जिला संघ कोरबा के सहयोग से किया गया।
बालक वर्ग में महासमुंद टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अच्छा खेल दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। अंतिम मुकाबले में टीम का सामना रायगढ़ से हुआ, जहाँ कड़े मुकाबले के बाद रायगढ़ विजेता बना जबकि महासमुंद को उपविजेता स्थान मिला। टीम के कुछ खिलाड़ियों ने पूरे प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वहीं बालिका वर्ग में भी महासमुंद की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में बेमेतरा की टीम विजेता रही और महासमुंद दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने टीम भावना और खेल कौशल का अच्छा प्रदर्शन किया।
[news_related_post]समापन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।