BIHAR, Sports News

राष्ट्रीय अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता में बिहार के रुद्र प्रताप ने जीता खिताब

महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित 39वीं राष्ट्रीय अंडर-7 ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2026 में बिहार के युवा खिलाड़ी रुद्र प्रताप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

सात वर्षीय रुद्र प्रताप ने नौ दौर की प्रतियोगिता में पहले आठ मुकाबले लगातार जीतकर खिताब पर मजबूत दावा पेश किया। अंतिम दौर में हार मिलने के बावजूद वे कुल 8 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहे और चैंपियन बने।

प्रतियोगिता के दौरान रुद्र ने कई मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। उनके प्रदर्शन के आधार पर उनकी परफॉर्मेंस रेटिंग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग में भी सुधार हुआ।

[news_related_post]

खिताब जीतने पर रुद्र प्रताप को आकर्षक ट्रॉफी के साथ 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। उनकी इस उपलब्धि पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, अखिल बिहार शतरंज संघ के पदाधिकारियों तथा खेल जगत से जुड़े अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। रुद्र की सफलता से बिहार के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *