रेड डायमंड स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अमित अग्रवाल उपस्थित रहे। इस दौरान उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी और कोषाध्यक्ष मनीष उभरानी भी मौजूद रहे।
बालक वर्ग में शौमिल चंदानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। अरमान उभरानी उपविजेता रहे, जबकि सार्थक देशमुख ने तीसरा और रिमेश कालो ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में शिवांगी सोनी ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। लावण्या शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि संबोधि सिंह ने तीसरा और चारवी साहू ने चौथा स्थान हासिल किया।
[news_related_post]आयोजकों ने सभी विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खिलाड़ियों को आगे भी इसी उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।