INDIA

सरकारी नौकरी वाले खिलाड़ियों का बनेगा राष्ट्रीय डाटाबेस, खेलों को मिलेगी नई रफ्तार

भारतीय खेल प्राधिकरण खेलों को नई रफ्तार देने बनाएगा डाटाबेस

नई दिल्ली। भारतीय खेल मंत्रालय व भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने सरकारी विभागों में तैनात खिलाड़ियों को खेल गतिविधि से जोड़ने की तैयारी कर ली है। देश में खेल का स्तर ऊपर उठाने के लिए इनकी विशेषज्ञता का फायदा उठाने की योजना बनाई गई है। साई ने केंद्रीय मंत्रालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड से स्पोर्ट्स कोटे में तैनात खिलाड़ियों का ब्योरा मांगा है।

साई सरकारी नौकरी वाले खिलाड़ियों का डाटा बेस तैयार करेगा और आने वाले दिनों में उन्हें कोचिंग, ट्रेनिंग, प्रतिभाओं को तराशने और उनका मार्गदर्शन करने जैसे कार्यों में जोड़ा जाएगा। खेल मंत्री मनसुख मांडविया कह चुके हैं कि प्रशिक्षकों की कमी है। इसी कारण साई सरकारी नौकरी वाले खिलाड़ियों का डाटा बेस बना रही है। विशेषज्ञता के अनुसार उन्हें प्रतिनियुक्ति पर बुलाया जा सकता है। खेलो इंडिया के तहत इन्हें अकादमियां भी सौंपी जा सकती हैं।

[news_related_post]

साई महानिदेशक हरिरंजन राव ने बीते माह इस संबंध में विभिन्न स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड चेयरमैनों संग बैठक की है। उन्हें बताया कि सरकारी विभागों में तैनात खिलाड़ियों का उपयोग होना है। कोचिंग आदि से जुड़ने के इच्छुक खिलाड़ियों से उनकी पसंद की नियुक्ति का स्थान भी पूछा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *