अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर जिला शतरंज संघ ने शासकीय बी.डी. महंत स्कूल, सारागांव में शतरंज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण का संचालन जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष, चेस-इन-स्कूल कार्यक्रम के अधिकृत प्रशिक्षक एवं सीनियर नेशनल आर्बिटर देवेन्द्र राठौर ने किया।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी शांति लाल यादव तथा विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को शतरंज की बिसात और मोहरों की सही व्यवस्था, खेल के मूल नियम, अंतरराष्ट्रीय नियमों तथा शतरंज खेलने से होने वाले बौद्धिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में जिला शतरंज संघ ने सभी प्रतिभागियों और नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस की शुभकामनाएं दीं।
[news_related_post]