Chhattisgarh

जिला मानसून लीग टेबल टेनिस: सीनियर वर्ग में अरिंदम देबनाथ और समाया पांडे ने जीता खिताब

रायपुर। राजधानी टेबल टेनिस संघ द्वारा 17 से 19 जुलाई तक सप्रे शाला स्थित टेबल टेनिस हॉल में आयोजित जिला मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की सह सचिव वृंदा तांबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। आयोजन सचिव प्रवीण निरापुरे, मुख्य निर्णायक विमल नायर तथा सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी सहित कई खेल पदाधिकारी एवं अतिथि समारोह में मौजूद रहे।

सीनियर पुरुष वर्ग के फाइनल में अरिंदम देबनाथ ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए विशाल डेकाटे को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सागर घाटगे तीसरे स्थान पर रहे। वहीं सीनियर महिला वर्ग में समाया पांडे ने प्रज्ञा पाठक को 3-1 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि आरना खोटेले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

[news_related_post]

यूथ अंडर-17 बालक वर्ग में आर्यन सिंह ने श्रेष्ठ मिश्रा को 3-0 से हराकर विजेता बनने का सम्मान प्राप्त किया। इस वर्ग में कवीश काला तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में समाया पांडे ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए वेदी कछवाहा को 3-1 से हराकर खिताब जीता, जबकि महवीन अंसारी तीसरे स्थान पर रहीं।

अंडर-13 बालक वर्ग में नीरव तिवारी ने रोमांचक मुकाबले में अद्विक सिंह को 3-2 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। अबीर अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर-13 बालिका वर्ग में महवीन अंसारी ने आरना ठाकुर को 3-2 से मात देकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि प्रिशा पाटिल तीसरे स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। समारोह में प्रियंक पांडे, रसीद अंसारी, सोनाली पाटिल, एनआईएस कोच युवराज सिंह, राष्ट्रीय अंपायर प्रिया चावड़ा, यशस्वी धनकर और धवल वर्मा सहित अनेक खेल हस्तियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *