ग्लासगो (स्कॉटलैंड), 23 जुलाई। राष्ट्रमंडल खेल 2026 का शुभारंभ आज स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो गया। उद्घाटन समारोह के साथ ही 11 दिनों तक चलने वाले इस बहु-खेल आयोजन का आगाज़ हुआ। इस बार खेलों में 74 देशों और लगभग 3,000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
भारत ने 125 सदस्यीय दल भेजा है, जिसमें स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू सहित कई अनुभवी और युवा खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों से एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी और अन्य स्पर्धाओं में पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है।
हालांकि, इस बार राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन पहले की तुलना में छोटे स्तर पर किया जा रहा है। कई खेलों को कार्यक्रम से बाहर रखा गया है, जिसके कारण भारत के कुल पदकों की संख्या पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इसके बावजूद भारतीय दल पूरे आत्मविश्वास के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।
[news_related_post]देशभर के खेल प्रेमियों की निगाहें अब भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हैं और सभी को उम्मीद है कि भारत इस बार भी राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाएगा।