Madhya Pradesh

क्लस्टर स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता का सफल समापन, क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

बरगी नगर, जबलपुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बरगी नगर, जबलपुर में आयोजित दो दिवसीय 23/7/2026-24/7/2026 क्लस्टर स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे एवं अंतिम दिन अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के चयन ट्रायल आयोजित किए गए।

प्रतियोगिता में विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन अनुभवी रेफरी एवं चयनकर्ताओं द्वारा तकनीकी मानकों के आधार पर परखा गया। निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के उपरांत प्रत्येक आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी क्षेत्रीय (रीजनल) कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया।

समापन अवसर पर खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ क्षेत्रीय स्तर पर विद्यालय एवं क्लस्टर का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन के सफल संचालन में विद्यालय प्रशासन, खेल विभाग, तकनीकी अधिकारियों, रेफरीगण तथा सभी सहयोगी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

[news_related_post]

विद्यालय के प्राचार्य, उपप्राचार्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे क्षेत्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्लस्टर का नाम गौरवान्वित करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *