Uttar Pradesh

सीबीएसई क्लस्टर-IV बास्केटबॉल प्रतियोगिता में डीपीएस इंदिरा नगर उपविजेता

लखनऊ। रेडियन पब्लिक स्कूल, लखनऊ में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-IV बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कुल 69 टीमों ने भाग लिया। अंडर-14 बालिका वर्ग में 19 टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों में डीपीएस इंदिरा नगर, लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (रनर-अप) बनने का गौरव हासिल किया।
डीपीएस इंदिरा नगर ने अपने अभियान की शुरुआत सनबीम स्कूल, अयोध्या के खिलाफ 14-0 की शानदार जीत से की। इसके बाद टीम ने एपीएस सेनानी विहार को 24-1 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। सेमीफाइनल में डीपीएस इंदिरा नगर ने एस.ए.आर. जयपुरिया को 14-4 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले में डीपीएस इंदिरा नगर का सामना विद्याग्यान, सीतापुर से हुआ। कड़े संघर्ष के बाद टीम को 11-27 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालिका वर्ग में रनर-अप बनने का सम्मान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन, प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने टीम की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *