मोतिहारी, 25 जुलाई। पूर्वी चंपारण के जिला स्कूल परिसर में शनिवार को मोतिहारी प्रखंड स्तरीय चंपारण चैंपियन कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अफरोज आलम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में मोतिहारी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना का विकास, मानसिक एवं शारीरिक क्षमता को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिला स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना था।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरी ने कहा कि कैरम और शतरंज जैसे खेल विद्यार्थियों की निर्णय क्षमता, एकाग्रता, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर पर चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अफरोज आलम ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक शैलेन्द्र मिश्र ‘बाबा’ ने किया। इस अवसर पर जिला स्कूल के प्राचार्य रोहित कुमार सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कैरम प्रतियोगिता के प्रमुख विजेता
कक्षा 6–8 (बालक) सिंगल: मो. नासिर अंसारी
कक्षा 6–8 (बालिका) सिंगल: अनुष्का कुमारी
कक्षा 9–12 (बालक) सिंगल: सोनू कुमार
कक्षा 9–12 (बालिका) सिंगल: अमृता कुमारी
शतरंज प्रतियोगिता के प्रमुख विजेता
कक्षा 6–8 (बालक): अनुराग रवि
कक्षा 6–8 (बालिका): प्रीति कुमारी
कक्षा 9–12 (बालक): अभिनव कुमार
कक्षा 9–12 (बालिका): श्वेता कुमारी
प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता अब जिला स्तरीय मुकाबलों में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन के सफल संचालन के लिए प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजकों की सराहना की गई।
मोतिहारी में चंपारण चैंपियन कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन
25
Jul